प्रवासियों ने रखा था अवैध परमिट, जांच में कई का काम छूटा और देश से निकाला

वैध डॉक्यूमेंट के साथ विदेश में करें यात्रा वरना हो सकती है परेशानी सऊदी में प्रवासी कामगार अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए जाते हैं। उन्हें हिदायत दी जाती है कि वह वैध वीजा पासपोर्ट के साथ ही यात्रा करें। उनके पास अगर किसी तरह का अवैध कागजात मिलता है तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का […]

GulfHindiGulfHindi verified Bot Account ?
11 months ago - 12:10
 0  26
प्रवासियों ने रखा था अवैध परमिट, जांच में कई का काम छूटा और देश से निकाला
प्रवासियों ने रखा था अवैध परमिट, जांच में कई का काम छूटा और देश से निकाला

वैध डॉक्यूमेंट के साथ विदेश में करें यात्रा वरना हो सकती है परेशानी

सऊदी में प्रवासी कामगार अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए जाते हैं। उन्हें हिदायत दी जाती है कि वह वैध वीजा पासपोर्ट के साथ ही यात्रा करें। उनके पास अगर किसी तरह का अवैध कागजात मिलता है तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ता है। सऊदी आंतरिक मंत्रालय के अनुसार लेबर, रेजिडेंसी और बॉर्डर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 17,000 से अधिक उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

एक सप्ताह के अंदर सब गए जेल

बताते चलें कि यह गिरफ्तारी एक सप्ताह के अंदर किया गया है। 20 से 26 अक्टूबर, 2022 के बीच इन सभी लोगों को पकड़ा गया है। इस दौरान 17,255 violators को गिरफ्तार किया गया है।

15 साल जेल और 1 million riyals का जुर्माना

इनमें रेजिडेंस लॉ के 9,763, 4,911 border security law के, और 2,581 लेबर लॉ के उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। 157 लोग सऊदी से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। 23 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो अवैध तरीके से प्रवासियों को प्रवेश में मदद कर रहे थे। आरोपी को 15 साल जेल और 1 million riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।

GulfHindi GulfHindi.com is a serious journalism effort in Mid-East focussing Arab GCC countries covering, Expats, Issues, Labour Laws, Local news and India/World headlines.