कुंडली Astrologer

राशि अनुसार रुद्राक्ष

About Rudraksha and its benefits depending on other Zodiac Signs

Parmod Kumar Ahuja Parmod Kumar Ahuja
1 month ago - 16:43
Oct 20, 2023 - 23:39
 0  80
राशि अनुसार रुद्राक्ष
राशि अनुसार रुद्राक्ष

मेष राशि के जातकों का मंगल स्वामी ग्रह होता है और इन्हें अपने व्यक्तित्व विकास के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

वृषभ राशि -इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। इस कारण वृषभ राशि के लोगों को छह मुखी रुद्राक्ष पहनने की सलाह ज्योतिषशास्त्र में दी गई है।

-मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब ये चार मुखी रुद्राक्ष पहनते हैं।

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने के कारण इनके लिए दो मुखी रुद्राक्ष पहनना शुभ माना गया है।

-सिंह राशि का स्वामी ग्रह सू्र्य होता है। इन्हें रुद्राक्ष में सबसे अनमोल बारह मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। यह इनके विकास के लिए शुभ माना गया है।

बुध कन्या राशि का स्वामी ग्रह होता है और इस राशि के जातकों के लिए चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना उचित होता है। इससे इन्हें लाभ मिलता है।

-तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के जातकों को छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से जहां स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, वहीं तरक्की की राह खुलती है।

वृश्चिक राशि -इस राशि के जातकों का मंगल स्वामी ग्रह होता है। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि का गुरु स्वामी ग्रह होता है। इस राशि के जातकों के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करने से जहां समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, वहीं किस्मत का साथ मिलने लगता है।

-मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। अपने व्यक्तित्व विकास के लिए इन्हें सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे इनके सभी बिगड़े काम बनते चले जाते हैं।

-कुंभ राशि को जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए कई बार औरों से थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ जाता है। शनि स्वामी ग्रह होने के कारण इन्हें सात मुखी रुद्राक्ष पहनने से होता है लाभ।

-मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। रुद्राक्ष में लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना इनके लिए शुभ माना गया है, इससे इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनता है।

यह सामान्य जानकारी है कुंडली के आधार और विश्लेषण के बाद ही रुद्राक्ष धारण करे -

संपर्क सूत्र : प्रमोद कुमार आहूजा 8512831063

 


Parmod Kumar Ahuja Subscriber

This account is a Pro Subscriber on Vews.in! Enjoy exclusive benefits and premium features. Upgrade your membership to Pro today and unlock even more exciting content and perks. Subscribe now and elevate your Vews.in experience!

Parmod Kumar Ahuja Parmod Kumar Ahuja is a well-known person who is openly writing on topics like It, astrology and politics .