हज 2022: भारत के कोची से हाजियों की पहली खेप मदीना मुनव्वरा पहुंची, हाजियों का जोरदार स्वागत किया गया
कोची से हज के लिए जाने वाले 377 हाजियों का काउंसल जनरल मोहम्मद शाहिद आलम ने कॉन्सल (हज) वाई साबिर के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
शनिवार के दिन इंडोनेशिया से हज के लिए पहली खेप मदीना मुन्नवारा पहुंची थी, जहां मदीना में इंडोनेशियाई हज यात्रियों का फूलों और खुआबुओं से स्वागत किया गया, इंडोनेशिया के बाद भारत हज यात्रियों भेजने वाला दूसरे नंबर पर है।
भारतीय हज 377 यात्रियों का मदीना मुन्नवारा पहुंचने पर भारतीय काउंसल जनरल मोहम्मद शाहिद आलम और कॉन्सल (हज) वाई साबिर ने हज यात्रियों का फूलों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।