PAN Card 2.0: QR कोड के साथ नए पैन कार्ड की घोषणा | क्या होगा आप के पुराने पैन कार्ड का?
PAN Crad 2.0: QR कोड से लैस नए पैन कार्ड की घोषणा। जानें क्या आपके वर्तमान पैन कार्ड पर इसका असर होगा।
केंद्रीय कैबिनेट ने PAN 2.0 परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो मौजूदा स्थायी खाता संख्या (PAN) प्रणाली का उन्नत संस्करण है। इस नई परियोजना का उद्देश्य टैक्सपेयर्स के लिए सेवाओं को बेहतर बनाना और व्यवसाय संचालन को सुगम बनाना है। यह परियोजना डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
PAN 2.0 नई तकनीकों का उपयोग करके पैन कार्ड के डिजिटलीकरण को और अधिक उन्नत बनाएगा। इसमें QR कोड जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो इसे अधिक सुरक्षित और उपयोगी बनाएंगी। परियोजना का कुल बजट 1,435 करोड़ रुपये है, जिससे आयकर विभाग के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।