AIMIM का बढ़ता कारवां, युवा जिला सचिव बहराइच बने मोहम्मद इरफ़ान सलमानी
*युवा जिलाध्यक्ष बहराइच काशिफुलहक अंसारी द्वारा मिला नियुक्ति पत्र*
बहराइच
जनपद बहराइच में जबसे युवा जिलाध्यक्ष कि कमान काशिफुलहक अंसारी उर्फ़ काशिफ अंसारी ने संभाली है तबसे युवा तबके के जिम्मेदार AIMIM पार्टी बहुत तेज़ी से ज्वाइन कर रहें है, आये दिन जिलाध्यक्ष युवा काशिफ अंसारी द्वारा नियुक्तियां कि जा रही है,
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के थाना बौडी अंतर्गत व विधानसभा कैंसरगंज के अंतराल डिहवा गाँव के निवासी युवा नेतृत्व में अपनी छवि बरकरार रखने वाले समाज सेवी *मोहम्मद इरफ़ान सलमानी* को युवा जिला सचिव कि जिम्मेदारी दी गयी,
ये जिम्मेदारी युवा जिलाध्यक्ष कासिफ अंसारी ने प्रेस नोट व लेटर पेड जारी करके मीडिया कर्मियों को दी,
AIMIM पार्टी से जिम्मेदारी पाकर इरफ़ान सलमानी ने मीडिया कर्मियों से कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के विचारों व काम करने के नजरिये को देख कर मैंने AIMIM पार्टी ज्वाइन कि है मैं हमेशा पार्टी के नीतियों को ध्यान में रखते हुए सच्चे मन से कार्य करूँगा व पार्टी को मजबूत बनाने में हमेशा अग्रसर रहूँगा युवा जिलाध्यक्ष कासिफ अंसारी जी का बहुत बहुतआभारी रहूँगा व अन्य पदाधिकारीगण ' रईस अहमद सिद्दीकी, नूर अहमद एडवोकेट, व अन्य पदाधिकारियों को भी आभार व्यक्त करता हु....