मामला तब तुल पकड़ता गया जब भाजपा के नेता नवीन कुमार जिंदाल ने भी पैगंबर मोहम्मद ﷺ को लेकर विवादित ट्वीट कर दी, इस पर ओमान के एक मुफ्ती का बयान सामने आया है टीआरटी अरबी के मुताबिक मुफ्ती ने कहा "ओमान के मुफ्ती: भारत में सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की पैगंबर मोहम्मद ﷺ के विश्वासियों की मां आयशा के खिलाफ बेशर्म दिखावा हर मुसलमान के खिलाफ एक युद्ध है और सभी मुसलमानों को एक राष्ट्र के रूप में उठने का आह्वान करता है।
मुफ्ती के बयान से विरोध और तुल पकड़ता चला गया सऊदी अरब में ट्विटर पर अरबी में एक हैशटैग चलाया जा रहा है जहां भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है, कुवैत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो कचरे के डब्बे पर चिपका के कालिक पोती जा रही है।
#إلا_رسول_الله_يا_مودي
अरबी में ये हैशटैग अरब के कई देशों में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा हैं इस हैशटैग पर भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदाल की गिरफ्तारी और पार्टी से निकलने की मांग की जा रही है साथ ही भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है।
विवाद बढ़ते देख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें कहा गया है
भारत के इतिहास के हजारों वर्षों के दौरान हर धर्म फला-फूला। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के सख्त खिलाफ है।
भाजपा ऐसे लोगों या दर्शन को बढ़ावा नहीं देती है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और प्रत्येक धर्म का सम्मान और सम्मान करने का अधिकार देता है। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है, हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है, जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास और विकास के फल का आनंद लेते हैं।
ये प्रेस नोट भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी अरुण सिंह ने जारी कर सफाई दी है