पैगंबर मोहम्मद ﷺ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा के लिए बना मुसीबत अरब देश में भरी विरोध
एक विवादित टीवी बहस में भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा दिए पैगंबर मोहम्मद ﷺ पर विवादित बयान पर जहां भारत में भरी विरोध हो रहा है वहीं सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत समेत अब इजिप्ट तक पहुंच गया है।
मामला तब तुल पकड़ता गया जब भाजपा के नेता नवीन कुमार जिंदाल ने भी पैगंबर मोहम्मद ﷺ को लेकर विवादित ट्वीट कर दी, इस पर ओमान के एक मुफ्ती का बयान सामने आया है टीआरटी अरबी के मुताबिक मुफ्ती ने कहा "ओमान के मुफ्ती: भारत में सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की पैगंबर मोहम्मद ﷺ के विश्वासियों की मां आयशा के खिलाफ बेशर्म दिखावा हर मुसलमान के खिलाफ एक युद्ध है और सभी मुसलमानों को एक राष्ट्र के रूप में उठने का आह्वान करता है।
मुफ्ती के बयान से विरोध और तुल पकड़ता चला गया सऊदी अरब में ट्विटर पर अरबी में एक हैशटैग चलाया जा रहा है जहां भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है, कुवैत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो कचरे के डब्बे पर चिपका के कालिक पोती जा रही है।