असम BJP AI वीडियो विवाद: डॉ. फैजुल हसन खान ने NHRC में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज की | पॉइंट ब्लैंक शॉट पर बवाल
असम BJP द्वारा शेयर किया गया AI जनरेटेड वीडियो जिसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुसलमानों पर 'पॉइंट ब्लैंक शॉट' करते दिखे। डॉ. फैजुल हसन खान ने NHRC में शिकायत दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। वीडियो डिलीट होने के बाद भी विवाद जारी।
असम की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 7 फरवरी को शेयर किया गया एक AI जनरेटेड वीडियो अब पूरे देश में तीखे विवाद का कारण बन गया है। इस वीडियो में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दो मुस्लिम व्यक्तियों (स्कल कैप और दाढ़ी वाली तस्वीरों) पर "पॉइंट ब्लैंक शॉट" करते दिखाया गया था। कैप्शन में "No Mercy" और "Point Blank Shot" जैसे भड़काऊ शब्द लिखे थे।
डॉ. फैजुल हसन खान की NHRC में शिकायत
प्रसिद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता और इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक राइट्स फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. फैजुल हसन खान (@FaizulHasanKhan) ने इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा है: