सऊदी अरब में शाबान का चांद नहीं दिखा, 2026 में रमज़ान कब से होगा शुरू?
सऊदी अरब में शाबान 1447 हिजरी का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में रजब का महीना 30 दिन का होगा। जानिए 2026 में रमज़ान के संभावित शुरू होने की तारीख।
इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने शाबान की शुरुआत को लेकर सऊदी अरब से अहम जानकारी सामने आई है। सऊदी अरब में रविवार, 18 जनवरी को शाबान 1447 हिजरी का चांद नजर नहीं आया। इसके चलते सोमवार, 19 जनवरी को इस्लामी कैलेंडर के सातवें महीने रजब का आख़िरी दिन माना जाएगा।
कहां और कैसे हुई चांद देखने की कोशिश?
सऊदी अरब की आधिकारिक चांद देखने वाली समितियों ने देश के अलग-अलग वेधशालाओं से चांद देखने का प्रयास किया। राजधानी रियाद सहित कई स्थानों पर साफ मौसम के बावजूद शाबान का नया चांद दिखाई नहीं दे सका।