पंचायत में इतिहास रचने में खापों ने निभाई अहम भूमिका

Kawal Hasan
Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर
September 6, 2021 • 9:08 AM  44  0
Last Edited By: Furkan S Khan (4 months ago)
उत्तर प्रदेश
NEWS CARD
Logo
पंचायत में इतिहास रचने में खापों ने निभाई अहम  भूमिका
“पंचायत में इतिहास रचने में खापों ने निभाई अहम भूमिका”
Favicon
Read more on vews.in
6 Sep 2021
https://www.vews.in/पचयत-म-इतहस-रचन-म-खप-न-नभई-अहम-भमक
Copied
पंचायत में इतिहास रचने में खापों ने निभाई अहम  भूमिका

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली बालियान व गठवाला खाप के अलावा बत्तीसा, देशखाप, कालखंडे व लाटियान खाप ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखा दी है। महापंचायत में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान जीआईसी मैदान पहुंचे। लालूखेड़ी से मुजफ्फरनगर तक काफिले के रूप में खापों के लोग पहुंचें। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिये खाप के अधिकतर किसान और खाप चौधरी लालूखेड़ी में एकत्र हुए और वहां से एक साथ काफिला रवाना हुआ। 

आपको बता दें कि गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह, बीजेपी विधायक  उमेश मलिक प्रकरण को लेकर नरेश टिकैत से खफा थे और वे आज की महापंचायत में शामिल भी नहीं हुए लेकिन गठवाला खाप के कई थांबेदारों ने आज काफी जोरशोर से पंचायत में भाग लिया। गठवाला खाप के भी  हज़ारों किसान आज पंचायत में शामिल हुए। गठवाला खाप चौधरी राजेंद्र मलिक को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और बीजेपी विधायक उमेश मलिक का करीबी भी माना जाता है।  महापंचायत में शामिल होने के लिये कुछ किसान लालूखेड़ी के रास्ते पहुंचे, जबकि खाप के हज़ारों किसान बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर पहुंचे और किसान महापंचायत में जोरदार तरीके से अपनी भागीदारी निभाई। किसान पंचायत में गठवाला खाप की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। करमूखेड़ी आंदोलन से लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भी खाप के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह खुद महापंचायत में शामिल नहीं होंगे। यह उनका निजी फैसला है, लेकिन खाप के लोग स्वतंत्र हैं और महापंचायत में शामिल हो सकते हैं। उनकी तरफ से किसी को भी मनाही नहीं है, इसीलिये  चौधरी राजेन्द्र मलिक महापंचायत में नहीं आये और उनके स्थान पर गठवाला खाप के थाम्बेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी महापंचायत में शामिल हुए। उन्हें महापंचायत की अध्यक्षता करने का सम्मान भी दिया गया।  महापंचायत में पहुंचे भाकियू नेता अनिल मलिक ने बताया कि पुरा महादेव से खाप चौधरी आजाद मलिक के अलावा थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, चौधरी रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सोहंजनी, अजब सिंह खरड़ समेत अन्य खाप चौधरियों  की अगुवाई में खाप के लोग महापंचायत में शामिल हुए। भाकियू नेता ओमपाल मलिक ने कहा कि गठवाला खाप ने हमेशा की तरह सबसे खास भूमिका निभाई, पहले भी किसान आंदोलन में सबसे बड़ी भागीदारी गठवाला की रही हैं और आज भी बडी संख्या में किसान पंचायत में पहुंचकर बालियान खाप के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Kawal Hasan Verified Public Figure • 04 Jun, 2025 गेस्ट राइटर

Writer

system_update

Script Upgraded to Variant 3.1!

Experience the ultimate performance with our latest Variant 3.1 update. Log in to the admin demo directly using the credentials below to test the brand-new features: ​URL: https://demo.vews.in/admin Email: admin@vews.in Password: 1234

Back
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications