छोले भटूरे
दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे का स्वाद अब अपने घर लाएं। मसालेदार पिंडी छोले और फूले-फूले नरम भटूरों का यह कॉम्बिनेशन हर किसी का पसंदीदा है। वीकेंड ब्रंच के लिए यह एक उत्तम विकल्प है।
छोलों को रात भर भिगो दें, फिर चायपत्ती की पोटली और नमक के साथ नरम होने तक उबाल लें । एक कढ़ाई में तेल गरम करके प्याज, अदरक-लहसुन और टमाटर का मसाला भूनें । उबले हुए छोले, छोले मसाला और पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं । भटूरे के लिए, मैदा, सूजी, दही, नमक और तेल मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और 2 घंटे के लिए रख दें । आटे की लोई बनाकर भटूरे बेलें और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें । गरमागरम छोले और भटूरों को प्याज और अचार के साथ परोसें ।
Ingredients
- काबुली चना (छोले) - 1.5 कप
- मैदा - 2 कप
- सूजी - 1/2 कप
- दही - 1/2 कप
- चायपत्ती - 1 छोटा चम्मच
- प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट
- छोले मसाला - 2 बड़े चम्मच
- तेल - तलने के लिए
Nutritional Information
- कैलोरी 600kcal
- प्रोटीन 20g
- वसा 25g