फाइटर जेट मिराज का टायर चोरी, चोर टायर लेकर IAF स्टेशन पहुंचे, कहा गलती से ट्रक का समझ कर चोरी किया
जी हां आप ने सही सुना फाइटर जेट मिराज का लखनऊ से टायर चोरी करने वाले चोरों ने कहा हम गलते ट्रक का टायर समझ के चुरा ले गई थे
लखनऊ में 27 नवंबर को एक चलते ट्रक से भारतीय वायु सेना (IAF) के मिराज लड़ाकू विमान का कथित तौर पर चोरी हुआ टायर बरामद कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी है. टायर को लखनऊ के बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन से राजस्थान के जोधपुर एयरबेस ले जाया जा रहा था।
लखनऊ पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो लोग 4 दिसंबर को बख्शी का तालाब वायु सेना स्टेशन पर टायर के साथ पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि यह उन्हें सड़क पर मिला है जहां से कथित चोरी की सूचना मिली थी. साथ ही उन्होंने कहा कि वे इसे ट्रक का टायर समझकर घर ले गए थे. वायु सेना स्टेशन ने पुष्टि की है कि टायर उनके सप्लाई डिपो से था और एक मिराज जेट का था।