1565. ये वह साल था जब पिछले एक हज़ार साल के पांच सबसे अहम् बैटल्स में से एक
1565. ये वह साल था जब पिछले एक हज़ार साल के पांच सबसे अहम् बैटल्स में से एक, यानी तालिकोटा की जंग लड़ी गयी थे. विजयनगर साम्राज्य के खिलाफ अहमद नगर, बीजापुर, बीदर और गोलकुंडा के सुल्तानों ने अलायंस किया और इस मुत्तहिदा ताक़त ने महान
1565. ये वह साल था जब पिछले एक हज़ार साल के पांच सबसे अहम् बैटल्स में से एक, यानी तालिकोटा की जंग लड़ी गयी थे. विजयनगर साम्राज्य के खिलाफ अहमद नगर, बीजापुर, बीदर और गोलकुंडा के सुल्तानों ने अलायंस किया और इस मुत्तहिदा ताक़त ने महान, शक्तिशाली विजयनगर को हरा कर उस हुकूमत का खात्मा कर दिया, हिंदुस्तान की तारीख का रुख मोड़ दिया.
हुसैन निज़ाम शाह, अली आदिल शाह अव्वल, इब्राहीम कुली क़ुतुब शाह और अली बरीद शाह की मुत्तहिदा ताक़त ने वह करिश्मा कर दिखाया था. दकन की ये सल्तनतें बेहद ताक़तवर और मज़बूत थीं. आपस में शादियों से उन्होंने रिश्ते और पुख्ता किये थे. बहरहाल, बाद के दौर में यानी अकबर के दौर में अहमदनगर को तबाह करने में सारी एनर्जी लगा दी गयी. मुगलों के सामने अहमदनगर कुछ न था, मगर ज़िद और अना में, वह इस रियासत के पीछे पड़ गए. चाँद बीबी ने बड़ी शुजाअत और फरासत का मुज़ाहरा किया मगर बहरहाल कहाँ वह फ़ौज और कहाँ अहमदनगर.