पनीर बटर मसाला
रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और मखमली पनीर बटर मसाला अब घर पर बनाएं। टमाटर, काजू और मसालों से बनी इसकी गाढ़ी ग्रेवी और मुलायम पनीर के टुकड़े आपको दीवाना बना देंगे।
टमाटर, प्याज और काजू को पानी में 10 मिनट उबालें, फिर ठंडा करके मुलायम पेस्ट बना लें । एक पैन में मक्खन गरम करें, अदरक-lहसुन पेस्ट डालकर भूनें । अब तैयार टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और कश्मीरी लाल मिर्च और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं । ग्रेवी में आधा कप पानी और गरम मसाला डालकर उबाल आने दें । अब पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं । अंत में शहद और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट और पकाएं । गरमागरम नान या चावल के साथ परोसें ।
Ingredients
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 4
- काजू - 15
- प्याज - 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 3 बड़े चम्मच
- फ्रेश क्रीम - 1/2 कप
- कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
- शहद - 1 छोटा चम्मच
- नमक, कश्मीरी लाल मिर्च
Nutritional Information
- कैलोरी 400kcal
- प्रोटीन 15g
- वसा 30g