नूपुर शर्मा की इस्लाम के पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना जहां देश भर में काफी विरोध हुआ वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा ही विरोध होने लगा, शर्मा की विवादित टिप्पणी से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला में जुमा की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी जिसमे सैकड़ों मुस्लिम नवजवानों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा।
आइए जानते हैं कितने देशों ने आधिकारिक तौर पर विरोध किया और क्या कहा।
कतर ने भारतीय राजदूत को तलब किया
5 जून को कतर ने भारतीय राजदूत को तलब कर भारत सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की साथ ही एक आधिकारिक विरोध नोट राजदूत को दिया।
इस राजनयिक विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए कतर में भारतीय दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि "राजदूत ने बताया कि ट्वीट किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। ये फ्रिंज तत्वों के विचार हैं।" प्रवक्ता ने कहा कि कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने विदेश कार्यालय में एक बैठक की थी जिसमें भारत में व्यक्तियों द्वारा धार्मिक व्यक्तित्व को बदनाम करने वाले कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स के संबंध में चिंता व्यक्त की गई थी।
कुवैत ने भारतीय राजदूत को तलब किया
5 जून को कुवैत ने भारतीय राजदूत को तलब किया कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुवैत में भारतीय राजदूत को रविवार को तलब किया गया और एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री द्वारा एक आधिकारिक विरोध नोट सौंपा गया, जिसमें सत्तारूढ़ दल के एक अधिकारी द्वारा जारी बयानों की कुवैत की "स्पष्ट अस्वीकृति और निंदा" व्यक्त की गई थी। पैगंबर के खिलाफ।
सऊदी अरबिया ने आधिकारिक विरोध नोट जारी किया
सऊदी अरब विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा,
"सऊदी अरब साम्राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयानों की कड़ी निंदा और निंदा व्यक्त करता है, जो पैगंबर मुहम्मद का अपमान किया है,
इंडोनेशिया ने आधिकारिक विरोध नोट जारी किया
इंडोनेशिया विदेश मंत्रालय ने कहा. इंडोनेशिया दो भारतीय राजनेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद पीबीयूएच के खिलाफ अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। जकार्ता में भारतीय राजदूत को यह संदेश दिया गया है।
मालदीव ने आधिकारिक विरोध नोट जारी किया
मालदीव ने आधिकारिक विरोध नोट जारी कर कहा मालदीव की सरकार बिना शर्त सभी और किसी भी कार्रवाई की निंदा करती है जो इस्लाम की वास्तविक प्रकृति और शिक्षाओं को विकृत करने का प्रयास करती है और पवित्र पैगंबर मुहम्मद (पीबीयूएच) को नीचा दिखाने का प्रयास करती है।
इस संबंध में मालदीव की सरकार, भारत के भाजपा के कुछ अधिकारियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी, पवित्र पैगंबर मुहम्मद (PBUH) और इस्लाम धर्म का अपमान करने से बहुत चिंतित है। मालदीव की सरकार भारत सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी और उन अधिकारियों के खिलाफ भाजपा द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की निंदा का स्वागत करती है।
दुबई ने आधिकारिक विरोध नोट जारी किया
दुबई विदेश मंत्रालय ने कहा. संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के शासक दल पैगंबर मुहम्मद (pbuh) के अपमान की कड़ी निंदा की है।
जॉर्डन ने आधिकारिक विरोध नोट जारी किया
विदेश मंत्रालय ने कहा जॉर्डन ने भारत की सत्ताधारी पार्टी पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) के अपमान की कड़ी निंदा की है।
तुर्की का का विरोध में ट्वीट
अफगानिस्तान का विरोध में ट्वीट
लीबिया का विरोध में ट्वीट
पाकिस्तान का विरोध में ट्वीट
इजिप्ट का विरोध में ट्वीट
आईसीसी का विरोध में ट्वीट
गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) का ट्वीट
मुस्लिम वर्ल्ड लीग