खाते से उड़ाए एक लाख से ज़्यादा रुपये, खाताधारक ने थाने में तहरीर देकर लगाई पैसे वापस दिलाने की गुहार
This post is archived
This content is no longer updated and is kept for historical purposes.
QR Code
जानसठ। भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते से रुपए निकालने गए खाताधारक के उस समय होश फाख्ता हो गए, जब उसे पता लगा कि खाते से लाखों रुपए से अधिक की रकम उड़ा दी गई। खाताधारक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक में पीडि़त बिंदर सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम अखलाकपुर नगला चढ़ाव थाना जानसठ ने बताया, कि जब वह अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालने के लिए बैंक में गया और उसने पैसे निकालने चाहे तो खाताधारक के खाते से पहले ही रुपये गायब मिले, जब पीडि़त व्यक्ति ने यह सुना, तो उसके होश उड़ गए और वह परेशान हो गया, जब उसने ज्यादा जानकारी की तो पता चला, कि 2200 रूपये तो आज ही निकले है, जिस पर पीडि़त ने कहा, कि मैं तो यहां से 50 हजार रूपए निकालने आया था। मैनेे तो कोई पैसा नहीं निकाला है, लेकिन उसको बताया गया, कि आपके पैसे बारी-बारी से आधार कार्ड के द्वारा निकाले गए हैं, लेकिन उसने कहा कि मैंने आधार से कोई पैसा नहीं निकाला।अगर मैंने निकाला होता, तो आज बैंक में अपने पैसे लेने नहीं आता।
पीडि़त ने बताया, कि जब बैंक मैनेजर से बात की, तो वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए परेशान होकर पीडि़त ने थाना जानसठ में तहरीर देकर अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है, जब इस संबंध में ब्रांच मैनेजर रमन कांत से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि खाताधारक का स्टेटमेंट निकाला गया है, जिसमें बैंक की कोई गलती नहीं है, रुपये आधार कार्ड या किसी अन्य टेक्नोलॉजी द्वारा बाहर से निकाले गए हैं। बैंक खाते में खाता धारक का आधार कार्ड सही ढंग से लगा हुआ है और मोबाइल नंबर भी खाताधारी का सही लगा हुआ है फिर भी इसके अलावा जानकारी कर मामले में पीडि़त की हर प्रकार से कानूनी मदद कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
डीएम के हडकाने पर एमजी पब्लिक स्कूल से मिली बच्चे की...
शिक्षाप्रद कहानी
Bareilly Namaz Case: घर में जुमे की नमाज़ पर कार्रवा...
Verified as Web Developer
अति पिछड़ा मोर्चा का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, सौं...
योगी आदित्यनाथ के मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान: ए...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
30°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
PKR
BDT
QAR
KWD
OMR
Comments (0)