आगरा में 17वीं सदी की मुगल हवेली 'मुबारक मंजिल' पर चला बुलडोजर, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
आगरा में 17वीं सदी की मुगल हवेली 'मुबारक मंजिल' का विध्वंस हुआ। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने पुरातत्व विभाग पर सवाल उठाए और सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की।
आगरा – उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित 17वीं सदी की ऐतिहासिक मुगल हवेली 'मुबारक मंजिल' का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया है। इसे औरंगजेब की हवेली के रूप में भी जाना जाता था। यह विध्वंस तब हुआ जब राज्य पुरातत्व विभाग ने तीन महीने पहले ही इस स्मारक को संरक्षित करने के लिए अधिसूचना जारी की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, 100 से अधिक ट्रैक्टर मलबे को साइट से हटाया गया, जिससे विध्वंस की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऐतिहासिक धरोहर पर चला बुलडोजर
मुबारक मंजिल का इतिहास मुगल काल से जुड़ा है और यह मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल के दौरान बनी थी। इस हवेली में शाहजहां, शुजा और औरंगजेब जैसे प्रमुख मुगल शासकों का निवास हुआ करता था। ब्रिटिश शासन के दौरान इस संरचना को मॉडिफाई कर कस्टम हाउस और साल्ट ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया गया। 1902 तक इसे 'तारा निवास' के नाम से जाना जाता था।