मुज़फ्फरनगर में पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो की वायरल
This post is archived
This content is no longer updated and is kept for historical purposes.
QR Code
मोरना। महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद महिला ने कार्यवाही ना होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से महिला के परिजनों में भारी रोष है।
भोपा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 अगस्त को भोपा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गाँव अलीपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी, जिससे उसे एक पुत्र पैदा हुआ। उसके पुत्र की आयु इस समय 18 माह है। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। विवाद के चलते दोनों का करीब 5 माह पहले तलाक हो गया था। तलाक के बाद बच्चा अपनी माँ के साथ रह रहा था। दोनों अलग रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों के बीच विवाद बढ़ जाने के कारण उसके पति ने इसके पुत्र को साजिशन अपने पास रख लिया, जिसका उसे आभास नहीं हुआ। पीडि़ता अपने पति से अलग रह रही है और अपने पुत्र को अपने पति के पास से अपने पास लाना चाहती है, परंतु उसका पति पुत्र को देने से मना कर रहा है। आरोप है कि जब उसने अपने पति से बच्चे की मांग की, तो उसने उसके साथ अभद्रता कर गाली गलौच की।
महिला ने बताया कि उसका पुत्र अभी छोटा है, जिसके लालन-पोषण के लिए मां की जरूरत है। पीडि़ता ने यह बात अपने रिश्तेदारों को बताई, जिस पर रिश्तेदारों ने भी उसके पति को पुत्र को वापस देने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। आरोप है कि उसका पति दबंगता दिखाते हुए बच्चे को वापस न करने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके पुत्र को अगवा कर रखा है, जिस पर महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की, जिसके बादआरोपियों ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर महिला ने समाज मे बदनामी के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। वहीं थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गई है। साइबर सेल से जांच करा कर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
आगरा: मंदिर में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोप...
14 अक्टूबर शाम से गायब हुवा समीर, लास्ट बार नोएडा के...
बहराइच में संप्रदायिक हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग...
Verified as Web Developer
मुज़फ्फरनगर में 12 हज़ार राशन कार्ड हुए सरेंडर, अपात्र...
BREAKING NEWS Bahraich: बहराइच हिंसा के बाद बुलडोजर ...
Verified as Web Developer
अवैध शस्त्र फैक्ट्री जब्त, 3 शस्त्र तस्कर अभियुक्त व...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
31°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
Comments (0)