जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार,पथराव के आरोप में दर्जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
QR Code
मोरना। मंगलवार को ककरौली में हुए पथराव तथा मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य को भी गुनहगार मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उत्पात मचाने वाले दो दर्जन व्यक्तियों को नामजद करते हुए 35 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कुल 9 आरोपियों को जेल भेजा गया है।
थाना व ग्राम ककरौली में बीते 2 मई से कुरैशी समाज के दो पक्षों में लगातार तनाव जारी है, बार बार दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कि गांव में अशांति व्याप्त है। पथराव के दौरान अक्सर राहगीर भी अपनी जान बचाते नजर आये हैं। ककरौली में हालिया घटनाक्रम को लेकर पुलिस की फजीहत भी हो रही है।
बुधवार को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। सत्ता पक्ष के साथ रहने वाले जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज कुरैशी की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गयी है।
उपनिरीक्षक जोगिन्द्र सिंह ढिल्लन ने शाहनवाज कुरैशी के अलावा कामिल प्रधान, शहजाद, मूसा, अनस, नईम उर्फ पप्पू, याकूब, शहजाद, उमरदराज, शाहवेज, शाद, जीशान, वसीम, वकार, अरशद, इरफान, लियाकत, फैजान, तहसीन, साजिद, जावेद, नौशाद, शादाब, शाहिब व 35 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 323, 336, 353, 307, 504 व 506 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी शाहनवाज, कामिल प्रधान सहित शहजाद, मूसा, अनस, नईम, हाजी याकूब, शहजाद, शाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। शीघ्र ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडा...
बहराइच में संप्रदायिक हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग...
Verified as Web Developer
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने यूपी में मुसलमानों के घरों को ...
Verified as Web Developer
डीएम के हडकाने पर एमजी पब्लिक स्कूल से मिली बच्चे की...
आगरा: मंदिर में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोप...
कासगंज तिरंगा यात्रा हत्याकांड: NIA कोर्ट ने 28 मुस्...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
28°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
PKR
BDT
QAR
KWD
OMR
Comments (0)